बुधवार, 28 फ़रवरी 2024

फिर एक बार

 फिर एक बार... 


फिर एक बार प्यार

इश्क़ का इज़हार

दिल बेकरार

ज़वाब का इंतजार |


फिर एक बार...


बातों की मिठास 

मिलने की आस

फिर वही प्यास 

वही इतिहास |


फिर एक बार... 


वही आगाज

वही अंजाम

बातें तमाम

हम नाकाम |


फिर एक बार...


आँखे ना भिगोना 

मन को संजोना

हमेशा मुस्कुराना

'मेहर' मुस्कराते चले जाना |


फिर एक बार..

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें